iPhone Duo: Apple का ₹3 लाख वाला फोल्डेबल iPhone मचा देगा तहलका, जानें पूरी डिटेल

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च हुआ भारत में ₹2,99,900 की कीमत है. जानिए इसके 7.6-इंच डिस्प्ले, A20 Pro चिप, स्पेसिफिकेशन्स और क्या इससे रेंज में लेना इसे सही होगा

iPhone Duo
iPhone Duo

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन मैं कदम रख दिया है iPhone Duo भारत में लॉन्च कर दिया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है. 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले, कटिंग-एज A20 Pro चिपसेट और इनोवेटिव डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर इसे अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में खड़ा करते हैं. हालांकि, करीब ₹3 लाख के भारी-भरकम प्राइस टैग के साथ सवाल यह उठता है कि क्या यह फोन वाकई वैल्यू-फॉर-मनी है या यूजर सिर्फ Apple ब्रांड नेम और फोल्डिंग फॉर्म-फैक्टर का प्रीमियम चुका रहा है.

भारत में iPhone Duo इतना महंगा क्यों है?

इस कीमत में अंतर की बड़ी वजह भारत में लगने वाले टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य शुल्क हैं, जिनकी वजह से फोन की कीमत काफी बढ़ जाती है।

अमेरिका में iPhone Duo की शुरुआती कीमत $1,999 यानी करीब ₹1.67 लाख है। वहीं भारत में इसी फोन की कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। यानी भारत में इसे खरीदने के लिए अमेरिकी कीमत से लगभग 79% ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

I phone Duo Foldable खरीदने वाले यूजर को क्या फायदा?

अगर आप ₹3 लाख खर्च करते हैं, तो आपको अलग-अलग इस्तेमाल में ये फायदे मिलते हैं:

iPhone Duo में iOS 27.1 का नया अनुभव

iPhone Duo के लिए Apple ने iOS 27 को इसके फोल्डेबल डिजाइन के हिसाब से तैयार किया है। फोन को खोलने, बंद करने या अलग-अलग एंगल पर रखने के साथ इंटरफेस भी उसी के अनुसार बदलता है। इससे बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल ज्यादा सहज तरीके से किया जा सकता है।

iPhone Duo में Split View Multitasking

iPhone Duo में पहली बार iPhone पर दो ऐप्स को एक साथ साइड-बाय-साइड चलाने की सुविधा मिलती है। Split View के जरिए एक तरफ Instagtam और दूसरी तरफ Facebook जैसे ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, दोनों ऐप्स के बीच का स्पेस 50:50 रहता है और इसे 70:30 जैसे अलग-अलग रेशियो में manually resize नहीं किया जा सकता।

Siri AI के साथ मल्टीटास्किंग

बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन का फायदा Siri AI में भी मिलता है। यूजर स्क्रीन के एक हिस्से में Siri AI के साथ बातचीत कर सकता है और दूसरे हिस्से में किसी वेबसाइट, या दूसरे कंटेंट को देख सकता है। इससे जानकारी खोजने और साथ-साथ काम करने का अनुभव ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है। और यह सुविधा Andriod मैं दिया गया है और इसे लोग बहुत यूजफुल बताते हैं

App Pairs को सेव करने की सुविधा

अगर आप अक्सर दो ऐप्स को साथ इस्तेमाल करते हैं, तो iPhone Duo में उनके pair को सेव करके बाद में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बार-बार दोनों ऐप्स को अलग-अलग खोलने की जरूरत कम हो जाती है।

फोल्ड करने पर बदल जाता है इंटरफेस

iPhone Duo का iOS 27 सिर्फ फोन के खुले या बंद होने को नहीं देखता, बल्कि डिवाइस के एंगल और पोजिशन के हिसाब से भी इंटरफेस को एडजस्ट करता है। स्क्रीन को मोड़ने या फोन को दूसरी दिशा में घुमाने पर कंटेंट और लेआउट उसी हिसाब से बदल जाता है।

दो Home Screen और नया Navigation

फोन को पूरी तरह खोलने पर दो Home Screen पेज दिखाई देते हैं। बाईं तरफ Today View में widgets को स्क्रॉल किया जा सकता है, जबकि ऐप्स दूसरी तरफ दिखाई देते हैं। इसके अलावा Dock, Lock Screen controls और app navigation को स्क्रीन के किनारे रखा गया है, ताकि मुख्य कंटेंट के लिए ज्यादा vertical space मिल सके।

iPhone Duo: ₹2,99,900 में क्या मिलता है? जानें फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Apple I Phone डुओ में इंजीनियरिंग और मटीरियल क्वालिटी के लिहाज से कई प्रीमियम स्पेक्स दिए गए हैं:

  • Display: बाहर 5.4 इंच का Super Retina XDR OLED Cover Display और अंदर 7.6 इंच का फ्लेक्सिबल OLED इनर डिस्प्ले है. इनर पैनल में स्पेशल नैनो-टेक्सचर फिनिश (Anti-glare) दिया गया है, जो क्रीज (crease) की दृश्यता को काफी हद तक छुपा देता है.
  • Camera: इसमें 48MP का प्राइमरी फ्यूजन सेंसर और 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाला Dual Fusion कैमरा दिया गया है. फ्रंट/इनर स्क्रीन के लिए अंडर-डिस्प्ले 12MP सेंटर स्टेज कैमरा मौजूद है.
  • Battery & Charging: इसमें डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर (5,800mAh की कुल क्षमता) दिया गया है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है (20 मिनट में 50% तक चार्ज).
  • Water proof: यह IP 68 के साथ आता है जो की वाटरप्रूफ Phone है

Storge और Price:

  • 256GB: ₹2,99,900
  • 512GB: ₹3,24,900
  • 1TB: ₹3,74,900
  • 2TB: ₹4,49,900

भारत में प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर 2026 (शाम 5:30 बजे) से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. Select कार्ड्स पर ₹7,000 का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है.

iPhone Duo vs iPhone 18 Pro Max: किसमें ज्यादा Value?

iPhone Duo और इसी सीरीज के iPhone 18 Pro Max की तुलना करें तो फीचर्स मैं बहुत अंदर का सांप दिख रहा है

iPhone Duo
iPhone Duo
FeaturesiPhone Duo (512GB)iPhone 18 Pro Max (512GB)
Display5.4″ Outer + 7.6″ Inner Foldable6.9″ Flat Super Retina XDR OLED
India Price₹3,24,900₹1,99,900
ProcessorA20 Pro (2nm)A20 Pro (2nm)
Camera48MP + 48MP Dual Fusion (No Telephoto)48MP + 48MP + 48MP Triple Camera (Dedicated Telephoto)
Battery / Charging5,800mAh (60W Fast Charge)
~5,567mAh (60W Fast Charge)
Biometric SecuritySide Button में Touch IDFace ID
DesignFoldable, खुलने पर 7.6″ बड़ा DisplayTraditional Flat Smartphone
Apple Pencil SupportSupportNot Supported

किन लोगों के लिए iPhone Duo पैसा वसूल और किनके लिए नहीं?

Kiske Liye Ye Sahi Hai (Target Audience):

Heavy Multitaskers & Power Users:

जो लोग एक ही समय में काम और कॉलिंग संभालते हैं और जिन्हें हमेशा जेब में एक टैबलेट-जैसी स्क्रीन चाहिए. और उनका काम टैबलेट बिना नहीं चलता है

Apple Ecosystem Enthusiasts:

ऐसे टेक लवर्स जिनके लिए बजट की बाधा नहीं है और जो Apple को पहले से Use करते आ रहे हैं फोल्डेबल के शुरुआती खरीदार (Early Adopter) बनना चाहते हैं.

Kiske Liye Nahi Hai (Target Audience)

सामान्य iPhone यूजर्स:

यदि आपका मुख्य उपयोग सोशल मीडिया, फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के लिए है, तो iPhone 18 आपके लिए ज्यादा प्रैक्टिकल, टिकाऊ और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है.

एंड्रॉयड फोल्डेबल यूजर्स:

Samsung Galaxy Z Fold 7 (अनुमानित ₹1,54,999) कीमत है iPhone Duo लगभग ₹1.40 लाख महंगा है

Final Verdict: Should You Buy It?

Apple iPhone Duo फोल्डेबल सेगमेंट में Apple की दमदार एंट्री है। इसका प्रीमियम डिजाइन, मजबूत बिल्ड और iOS का स्मूथ अनुभव इसे खास बनाता है। हालांकि, ₹2,99,900 की कीमत काफी ज्यादा है। इसलिए यह फोन हर किसी के लिए नहीं, बल्कि उन यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर है जो प्रीमियम डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और Apple का नया फोल्डेबल अनुभव चाहते हैं।

Read Also:

Xiaomi 18 Fold: 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और धांसू डिजाइन: iPhone Duo: Apple का ₹3 लाख वाला फोल्डेबल iPhone मचा देगा तहलका, जानें पूरी डिटेल

iPhone Duo FAQs:

1. iPhone Duo की भारत में कीमत कितनी है?

iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, जो 256GB मॉडल के लिए है।

2. iPhone Duo 512GB की कीमत कितनी है?

iPhone Duo के 512GB मॉडल की कीमत ₹3,24,900 है।

3. iPhone Duo में कितने इंच का डिस्प्ले है?

इसमें 5.4 इंच का Outer Display और 7.6 इंच का Foldable Inner Display मिलता है।

4. iPhone Duo कब लॉन्च हुआ है?

Apple ने सितंबर 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है।

5. iPhone Duo में कितने MP का कैमरा है?

फोन में 48MP + 48MP Dual Camera सेटअप दिया गया है।

6. क्या iPhone Duo में Apple Pencil का सपोर्ट है?

हाँ, iPhone Duo में Apple Pencil Support दिया गया है।

7. iPhone Duo में कितनी Storage मिलती है?

iPhone Duo को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB storage options में पेश किया गया है।

Leave a Comment